रांची:
जेल में बंद चर्चित कारोबारी और सीएम हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी के कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में ईडी की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया है। वहीं प्रेम प्रकाश की ओर से वरीय अधिवक्ता विकास पाहवा और प्रभावशाली ने इस मामले में पैरवी की। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत प्रेम प्रकाश को ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी को छापेमारी के दौरान रांची के हरमू स्थित प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी के किराए के मकान से दो एके-47 राइफल, मैगजीन और 60 गोलियां मिली थी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था।
