logo

रांची : ED के सहायक निदेशक के खिलाफ पंकज मिश्रा की दायर याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने एजेंसी को जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश

jharkhand_highxourt9.jpg

रांची:
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) ने ED के सहायक निदेशक देवव्रत झा (Dev Dutt Jha) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उस दायर याचिका पर सोमवार को ईडी कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अब मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा ने पैरवी की।


तथ्यों को छुपाने का लगाया आरोप

पंकज मिश्रा ने ईडी के सहायक डायरेक्टर देव दत्त झा पर तथ्यों को छुपाने का आरोप लगाया है। इसे लेकर ईडी कोर्ट में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। यह केस न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा के अदालत में दर्ज कराया गया है। इस मामले को कोर्ट ने भी स्वीकार कर लिया है। बता दें कि बरहड़वा टोल केस मामले में 22 जून 2020 को प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। इस मामले में पंकज मिश्रा का कहना है कि ईडी के चार्जशीट (PC) में तथ्यों को छुपाया गया। इस मामले के सुपरविजन में पंकज मिश्रा और मंत्री आलमगीर आलम को निर्दोष पाया गया था और न्यायलय ने उनके खिलाफ संज्ञान नहीं लिया था। इसी को आधार बनाकर पंकज मिश्रा ने यह केस दर्ज कराया है।