logo

झारखंड के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 12 अन्य जिलों में भी येलो अलर्ट जारी

भारी_बारिश.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के बाद बीते दिन झारखंड के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। और अब विभाग ने आज भी 5 जिलों में बहुत भारी की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं राज्य के अन्य 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
मौसम विभाग के रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी और उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश पर बने चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बुधवार तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं उन्होंने जानकारी दी है कि 20 सितंबर से ख़राब मौसम से लोगों को राहत मिल सकती है। 

मौसम विभाग ने गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा और धनबाद के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। वहीं पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand trending news jharkhand monsoon jharkhand monsoon news ranchi monsoon news