logo

हेमंत कैबिनेट की बैठक आज, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा 

hemant_soren17.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हेमंत सोरेन की कैबिनेट बैठक आज यानि 3 नवंबर को होने वाली है। मुख्यमंत्री के अध्यक्षता में यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में शाम 4 बजे से होगी। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इस बैठक में राज्यकर्मियों को 4% DA को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा पेसा नियमावली पर भी चर्चा होगी। साथ ही हरमू फ्लाईओवर निर्माण को भी स्वीकृति मिल सकती है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार औद्योगिक घरानों के साथ साझेदारी कर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का संचालन करेगी। इसके लिए श्रम विभाग के प्रस्ताव पर कैबिनेट की बैठक में चर्चा के बाद निर्णय लिया जायेगा।

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N