logo

5 साल तक हेमंत सरकार ने कुछ नहीं किया : हिमंता बिस्वा सरमा

HIMANTA1.jpg

रांची
असम के सीएम तथा बीजेपी के झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य की हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि पांच साल तक राज्य की हेमंत सरकार ने कुछ नहीं किया। अब वे मंईंयां सम्मान योजना का गुणगान करते हुए दिन-रात मंईंयां-मंईंयां गा रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि पांच साल में उन्होंने कितने मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी खोले। वे भाजपा के मंडलाध्यक्षों की बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। 


29000 बूथों पर सुनी जायेगी मन की बात
हिमंता ने कहा कि 25 अगस्त को राज्य के 29000 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी जायेगी। भाजपा के सभी मंत्री-विधायक इस कार्यक्रम में पार्टिशिपेट करेंगे। उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन ने बताया है कि झारखंड में दीपावली के बाद विधानसभा चुनाव कराये जायेंगे। हमारी कोशिश होगी कि तब तक चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली जाए। 
चुनाव जीतने पर फोकस करें कार्यकर्ता
हिमंता ने कहा कि बजाय इसके कि विधानसभा चुनावों में भाजपा का कैंडिडेट कौन होगा कार्यकर्ता और नेता चुनाव जीतने पर फोकस करें।उन्होंने कहा कि झारखंड को घुसपैठियों से बचाने और हेमंत सरकार की वादाखिलाफी तथा झारखंड के विकास को लेकर पार्टी चुनाव के मैदान में उतरेगी।

Tags - Himanta Biswa SarmaJharkhand News