logo

पारा चिकित्सा कर्मियों के संबंध में हेमंत सरकार है संवेदनहीन- दीपक प्रकाश

1425.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश से आंदोलनरत राज्य के पारा चिकित्सा कर्मियों ने मुलाकात की। अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य के पारा चिकित्सा कर्मियों की समस्याओं को लेकर हेमंत सरकार संवेदनहीन है। अपनी समस्याओं को लेकर ये चिकित्सा कर्मी लगातार आंदोलन कर रहे। लेकिन सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये वही पारा चिकित्सा कर्मी है जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर कोरोना में लोगों की जान बचाई है दिन रात सेवा की है।

राज्यपाल से हस्तक्षेप का किया आग्रह
दीपक प्रकाश ने कहा कि यह सरकार नई नौकरी तो दे नहीं रही, उल्टे जो न्यूनतम मानदय में काम कर रहे उन्हें भी हटा रही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बार-बार लोगो को छल रही है। धोखा दे रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वे पारा चिकित्सा कर्मियों के मामले में हस्तक्षेप करते हुए समस्या के समाधान के लिए सरकार को निर्देश दें।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT