logo

Budget Session 2022 : कांके में बन रही सेंट्रल यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्य पर रोक लगाएगी हेमंत सरकार, ये है वजह! 

centraluni.jpg

रांची: 

राज्य सरकार ने सदन में कहा है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को रोका जाएगा। इसके पीछे की वजह रैयतों को मुआवजा नहीं मिलना है। विधायक बंधु तिर्की ने इस संदर्भ में सदन के अंदर धयनकर्षण के माध्यम से सवाल उठाया। जिस पर मंत्री जोबा मांझी ने जवाब देते हुए कहा कि रैयतों को मुआवजा दिया जाएगा। जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक काम रोक दिया जाएगा।

 

500 एकड़ भूमि में बन रहा विश्वविद्यालय
कांके में 500 एकड़ भूमि में केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। इसके रैयतों के बीच छह सौ चार करोड़ बीस लाख सत्तर हजार छह सौ इक्कीस रुपये मुआवजे के तौर पर वितरण होना हैस, लेकिन राज्य सरकार और झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीच समाधान नहीं निकलने से वहां के प्रभावित रैयत पिस रहे हैं। बंधु तिर्की ने ये मसला उठाया था।