logo

हेमंत सरकार को अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों का बोध नहीं, अब इनकी विदाई का समय-  सुदेश महतो 

sudesh_mahto13.jpg

द फॉलोअप डेस्क
AJSU अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो यज्ञ मैदान जामताड़ा में आयोजित विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मौके पर उपस्थित सभी चूल्हा प्रमुखों ने शपथ ग्रहण किया। इस दौरान कई स्थानीय युवाओं ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।इस दौरान सुदेश महतो ने कहा कि राजशाही व्यवस्था को समाप्त कर हम वास्तविक लोकतांत्रिक व्यवस्था को पार्टी के मजबूत आधार चूल्हा प्रमुख के माध्यम से स्थापित करेंगे। सभी चूल्हा प्रमुख जामताड़ा का नेतृत्व करेंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार पर हमला करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि यहां की सरकार को अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों का बोध नहीं है। यह इनकी विदाई का समय है। सरकार जनता से किए एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाई। नियोजन व स्थानीय नीति लाने का वादा करने वाली सरकार आज अपने हाथों से दूसरे राज्य के लोगों को नियुक्ति पत्र बांट रही है।


5 सालों में सरकार को महिलाओं, गरीबों, शोषितों के लिए क्या किया बताएं
सुदेश महतो ने कहा कि पांच सालों में सरकार को महिलाओं, गरीबों, शोषितों और वंचितों की याद नहीं आई अब चुनाव सामने आता देख सरकार महिलाओं को एक हजार रुपए देने की बात कह रही है। इस घोषणा के माध्यम से यह लोग फिर एक बार जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। इन्होंने सरकारी अधिकारियों को उनके दायित्व और कर्तव्य से दूर कर दिया है जिसका खामियाजा आम गरीब इंसान को भुगतना पड़ रहा है। सरकार ने ग्राम सभा के मूल्य को समाप्त कर दिया है नतीजन अबुआ आवास आज बबुआ आवास बन कर रह गया है।उन्होंने कहा कि सरकार को यह बताना चहिए कि उन्होंने इन पांच सालों में आदिवासी, मूलवासी अल्पसंख्यक के कल्याण के लिए क्या किया है? काम पर नहीं समाज के नाम पर वोट हासिल करना इनका उद्देश्य। राजनीति किसी एक व्यक्ति या विचार से चलने वाला विषय नहीं है। राजनीति सामूहिकता का नाम है।


इन्होंने ली सदस्यता: 
जामताड़ा में घराधन दास, संतोष मंडल, सांत पंडित, राम दास, गुरचरण मंडल, रामजीवन पंडित, गौतम मंडल, उत्तम मंडल, शंकर, लीला देवी, सुनीता देवी, प्रियंका देवी, शिक्षिता और दुमका में एचीन कुशवाहा, एपण देहरी, रायसेन टुडु, आनंद मांझी, दिलीप मंडल, एतेन मंडल, अर्जुन साहू, कुंदन पंजियारा, श्याम सुंदर राय, मंटू महतो, मीढु पंजीयारा, अशोक पंजियारा, अगबंधु मंडल, विजय पंजियारा, विनय मांझी, जय गोपाल कापरी, नारायण बैध, गंगाधर पंजियारा, श्रीकांत मांझी समेत कई नेताओं, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Tags - JharkhandJharkhand newsAJSUAJSU President Sudesh Kumar Mahatopoliticspolitical newsJharkhand politicsCm Hemant soren