द फॉलोअप डेस्क
राज्य सरकार की ओर से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राज्यपाल रमेश बैस के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित की गई। राज्यपाल रमेश बैस को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मंत्री जोबा मांझी, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख ने सप्रेम पुष्पगुच्छ भेंटकर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस की धर्मपत्नी रामबाई बैस भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरन ने रामबाई बैस को सप्रेम बुके भेंटकर उनको भावभीनी विदाई दी। राज्यपाल रमेश बैस ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह, विधायक प्रदीप यादव, मथुरा महतो, सुदिव्य कुमार, उमाशंकर अकेला, राजेश कच्छप, राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कई विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव, सचिव, महाधिवक्ता, पुलिस विभाग के वरीय अधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

राज्यपाल का मार्गदर्शन राज्य को मिलता रहा
विदाई समारोह को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वैधानिक अभिभावक के रूप में रमेश बैस का मार्गदर्शन राज्य को हमेशा मिलता रहा। महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त होने पर झारखंड की जनता की ओर से आपको अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। आपके मार्गदर्शन में महाराष्ट्र आगे बढ़ता रहे यही कामना करता हूं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT