logo

चंपाई सोरेन को अपमानित कर हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद हथिया लिया, सीता सोरेन को परिवार से किया बेदखलः पीएम मोदी

GOPAL3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
प्रधानमंत्री मोदी ने आज जमशेदपुर के गोपाल मैदान से सभा को संबोधित किया। इस दौरान वह राज्य की महागठबंधन सरकरा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जेएमएम वाले वोट लेने के नाम पर आदिवासियों के नाम पर राजनीति करते हैं। लेकिन जेएमएम के लिए आदिवासी समाज का सम्मान नहीं अपना सियासी फायदा सबसे ऊपर है। आज क्या चंपाई सोरेन आदिवासी नहीं थे। क्या वो एक गरीब परिवार से नहीं थे। लेकिन जिस तरह उन्हें अपमानित किया गया। जिस तरह मुख्यमंत्री की कुर्सी हथियाने के लिए उनको अपमानित करके हटाया गया। उससे झारखंड के हर गरीब आदिवासी के दिल को गहरी चोट पहुंची है। सीता सोरेन जी को अपने ही परिवार ने अपमानित और बेदखल किया गया। इसका जवाब झारखंड का हर आदिवासी देगा। झारखंड की हर माता, बहन बेटी देगी। 


झारखंड का निर्माण बड़े सपनों के लिए हुआ था लेकिन इन सपनों का क्या हुआ। ये सब भ्रष्टाचार और लूट की भेंट चढ़ गया। इस देश की महा बेइमान और भ्रष्ट पार्टी एक ही है कांग्रेस पार्टी। इस देश का सबसे भ्रष्ट परिवार एक ही है कांग्रेस का परिवार। भ्रष्टाचार की सारी धाराएं वहीं से निकलती है। ये जेएमएम वाले भी उसी स्कूल से ट्रेनिंग लेते हैं। उस स्कूल का नाम है कांग्रेस स्कूल ऑफ करप्शन। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पांच साल में केवल एक ही काम किया है। झारखंड की लूट और चारो तरफ भ्रष्टाचार। 

जेएमएम सरकार ने जल, जंगल, जमीन सब पर भ्रष्टाचार किया है। एक तरफ गरीब एक एक रुपये के लिए पसीना बहाता है और दूसरे तरफ इनके मंत्रियों के ठिकाने से नोटों के पहाड़ निकलते हैं। ये नोटों के मशीन से नोट नहीं आई। ये आपकी मेहनत की कमाई का पैसा लूटकर अपना जेब भरा था। इस चुनाव में ये भ्रष्टाचार करने वाले आपके धन को लूटने वाले देश को खजाने को लूटने वाले, झारखंड के खजाने को लूटने वाले का पाई-पाई का हिसाब करना हम सब की जिम्मेदारी है। 
 

Tags - PM Modi Champai Soren Sita Soren Jharkhand tour Jharkhand PM tour