logo

CM हेमंत का बड़ा बयान, बोले- बड़े रिफॉर्म के लिए राज्य के सारे छात्र दें अपनी विचार

CM हेमंत का बड़ा बयान, बोले- बड़े रिफॉर्म के लिए राज्य के सारे छात्र दें अपनी विचार

द फॉलोअप डेस्क
विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार छात्रों से बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है और हर छात्र की बात सुनना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की इच्छा और उनके विचारों को जानना चाहती है और अब उनकी बात को जयपाल सिंह स्टेडियम से बाहर तक ले जाने की कोशिश की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपनी राय और विचार रख सकते हैं। सरकार बच्चों की जिज्ञासा और उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप एक मजबूत रिफॉर्म के साथ आगे बढ़ने के उद्देश्य से काम करेगी।  

 

Tags - Hemant Soren Student Protest Jharkhand Government JPSC Ranchi News