logo

हेमंत सोरेन 27 जनवरी को जाएंगे बूढ़ा पहाड़, कई घोषणाएं करेंगे

1164.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले बूढ़ा पहाड़ में 27 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जाएंगे। हेमंत सोरेन राज्य के ऐसे पहले मुख्यमंत्री होंगे जो बूढ़ा पहाड़ के इलाके का दौरा करेंगे। जानकारी के अनुसार इस दौरान सीएम स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं सुनेंगे। कई घोषणाएं भी करेंगे। सीएम के दौरे के दौरान मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और सीआरपीएफ के अधिकारियों के अलावा गढ़वा और लातेहार की पूरी प्रशासनिक टीम मौजूद रहेगी। 


धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह मनाने की तैयारी
झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा स्थित बूढ़ापहाड़ इलाके में पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाने की तैयारी हो रही है। इससे जुड़े कई बड़े आयोजन हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इलाके के एक दर्जन गांवों में पहली बार गणतंत्र दिवस के दौरान झंडोत्तोलन किया जाना है। मालूम हो कि नक्सलियों का गढ़ होने के कारण उनके भय के कारण इलाके में झंडोत्तोलन नहीं किया जाता था।

बूढ़ापहाड़ पर सुरक्षाबलों ने जमाया कब्जा
बूढ़ा पहाड़ पर सितंबर महीने से माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑक्टोपस शुरू हुआ था। इसके बाद सटीक अभियान चलाए जाने के कारण सुरक्षाबलों ने पहली बार बूढ़ापहाड़ पर कब्जा जमाया है। सुरक्षाबलों ने यहां कई कैंपों को स्थापित भी किया है। इन कैंपों में कोबरा, सीआरपीएफ, जगुआर के जवानों को तैनात किया गया।