logo

पलामू : तेज रफ्तार स्कार्पियो ने 2 लोगों को रौंदा, एक की मौत

accident17.jpg

पलामू:
पलामू में के सड़क थानाक्षेत्र के दुबियाखाड़ में नेशनल हाईवे 75 (N.H 75) पर सड़क हादसा हुआ है। यहां बुधवार सुबह तेज रफ्तार स्कार्पियो ने 2 लोगों को रौंद दिया। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को स्थानीय स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पहुंच गई है। जिस शख्स की मौत हुई है वह लाइन होटल का संचालक है। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।