logo

हिमंत बिस्वा सरमा नामकुम और बाबूलाल कोदाईबांक में सुनेंगे मन की बात 

man.jpg

रांची : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 113 वें एपिसोड का 25 अगस्त को प्रसारण होगा। इसे असम के मुख्यमंत्री और सह प्रदेश चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा नामकुम प्रखंड के हुआंग हातु पंचायत के बूथ संख्या 261 और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ क्षेत्र में सुनेंगे।

इसके लिए पार्टी की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रदेश के सभी बूथ क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को सुनने को लेकर पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं की अनेकों बैठक हो चुकी है। इस कार्यक्रम को बाबूलाल मरांडी गिरिडीह के तिसरी प्रखंड स्थित कोदाईबांक में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे।

वहीं पार्टी के नेता विधायक दल और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी अपने विधानसभा चंदनक्यारी के बूथ संख्या 119 क्षेत्र में, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और डॉ प्रदीप वर्मा रांची के बूथ क्षेत्र में मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह भी पलामू के अपने बूथ क्षेत्र में इस कार्यक्रम को सुनेंगे।

रांची के बिजुपाड़ा स्थित स्मार्ट बेंकेट हॉल में स्वयं सहायता समूह के सैकड़ों महिलाएं लाइव प्रसारण के माध्यम से मन की बात कार्यक्रम से जुड़ेगीं ।  इसके अलावे पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी, सांसद और विधायक भी अपने-अपने बूथ क्षेत्र में मन की बात कार्यक्रम आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे। यह जानकारी मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक कुमार अमित ने दी।