logo

घायल सहायक पुलिसकर्मियों से मिलने अस्पताल पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा

himanta_4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा झारखंड दौरे पर हैं। आज उन्होंने रिम्स में घायल सहायक पुलिसकर्मियों एवं जिला पुलिस के जवानों से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना। वहीं असम सीएम ने रिम्स के डॉक्टर से सभी घायलों के बेहतर इलाज की बातें कही। मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने चुनाव से पूर्व जो वादा किया था उसे पूरा करना चाहिए और इस मसले को बातचीत कर सुलझाने की कोशिश की जानी चाहिए। 


महुदी के पीड़ित परिवारों से भी मिले हिमंता मुलाकात
बता दें कि इन दिनों हिमांता बिस्वा सरमा इन दिनों झारखंड प्रवास पर हैं। वो हजारीबाग पहुंचे। जहां उन्होंने महुदी के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और राज्य सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। बैठक में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में कानून व्यवस्था, ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल, युवाओं के साथ धोखाधड़ी, महिलाओं पर अत्याचार, आदिवासियों के अधिकार छीनने की कोशिश, अनुबंध पर काम कर रहे सहायक पुलिस पर लाठीचार्ज ने राज्य के विकास की गति को रोक दिया है। डॉ. हिमंत ने इन सभी बातों को आम जनता तक पहुंचाने की बात कही।


अमित शाह आ रहे हैं आज झारखंड
गौरतलब है कि बीजेपी ने असम के मुख्यमंत्री को झारखंड विधानसभा का सहप्रभारी बनाया है। इस बाद से वह लगातार झारखंड दौरा कर रहे हैं। आज गृहमंत्री अमित शाह भी झारखंड आने वाले हैं। यहां वो पार्टी ने रांची में प्रदेश की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। बैठक को शाह मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करेंगे। इसी बैठक में वह भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। इसमें बड़ी संख्या में प्रदेश, जिला व मंडल स्तर की कार्यसमिति और पार्टी के विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर रांची में लगभग 6 घंटे तक रहेंगे। इसके बाद वह पुणे के लिए रवाना हो जाएंगे। अमित शाह 1:30 बजे रांची पहुंचेंगे। 

Tags - JharkhandJharkhand newsRIMSAssam Chief Minister Himanta Biswa Sarma