logo

झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद BJP का मुख्यमंत्री ही शपथ लेगा- हिमंता बिस्वा सरमा

a1819.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों से ही स्पष्ट था कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। चुनाव बाद बीजेपी का मुख्यमंत्री ही शपथ ग्रहण करेगा। उन्होंने कहा कि हम आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से तोरपा सीट पर जीत दर्ज करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आपलोग बस इंतजार कीजिए। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड में जहां जाता हूं, बालू की कहानी सुनता हूं। मैं ऐसा कुछ नहीं कह रहा जिसकी जानकारी आपको नहीं है। किसने किया, कैसे किया? मैं नहीं कह रहा लेकिन प्रदेश में कोई भी गलत काम होगा तो उसकी नैतिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की होती है। 

 

हम तोरपा में जीत दोहरायेंगे!
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हम झारखंड में 9 लोकसभा सीटों पर जीते। पिछले विधानसभा में हम तोरपा सीट जीते थे। आगामी चुनाव में भी यही जीत दोहराएंगे। उन्होंने कहा कि खूंटी में हम हारे लेकिन प्रदेश में 9 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होने वाली है। वही हमारे असली भगवान हैं। उन्होंने कहा कि हम इस चुनाव को गंभीरता से ले रहे हैं। हम जीत दर्ज करने के लिए चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को गृहमंत्री रांची आ रहे हैं। बड़ा कार्यक्रम होने वाला है।

हमारे कार्यकर्ताओं में उत्साह है!
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हम 9 सीट पर जीते थे। 5 सीटों पर हार गये थे। 9 तो 5 से बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और लोगों में उत्साह है। बरसात हुई लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। कोई उठकर नहीं गया। सबलोग बैठे रहे। यह संकेत है कि हम जीतेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर सरकार को घेरा। 

Tags - Himanta Biswa SarmaJharkhand BJPJharkhand NewsJharkhand Vidhan Sabha Chunav