logo

होली से पहले खाद्य सुरक्षा की टीम ने चलाया जांच अभियान, स्टेशन रोड की कई दुकानों पर लगाये जुर्माने  

kjkjj.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

रंगों का पर्व होली से पहले खाद्य सुरक्षा की टीम लोगों के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए एक्टिव दिख रही है। रांची जिला खाद्य सुरक्षा की टीम ने आज रांची रेलवे स्टेशन रोड़ इलाके के होटल और रेस्टोरेंट में सघन जांच अभियान चलाया। इन खाद्य प्रतिष्ठानों में खाध सुरक्षा की टीम ने जांच की।

इसमें कुलदीप होटल, होटल एम्बेसडर, होटल कृष्ण, लवली डेयरी, अन्नपूर्णा भोजनालय, आर.के. भोजनालय, होटल मानसरोवर, होटल मां डेवरी, तंदुर फूड वेन, एम्बेसी फूड प्लाजा, सन्नी रेस्टोरेन्ट, शिवम खाजा भंडार, कुशवाहा खाजा भंडार, पंजाबी बार एंड रेस्टोरेंट और खालसा रेसीडेंसी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिन निबंधित दुकानों में कमियां पाई गईं उन्हें सुधार हेतु खाद्य सुरक्षा एवं मानक (खाद्य व्यवसायों का लाइसेंस और पंजीकरण) विनियम, 2011 खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा-32 के तहत नोटिस दिया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा-69 के तहत कुल-09 खाद्य प्रतिष्ठानों को जुर्माना लगाया गया।

साथ ही भविष्य में सुधार नहीं होने की स्थिति में संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध विधि-सम्मत् कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। रांची जिला खाद्य सुरक्षा पधादिकारी डॉ.पवन कुमार के नेतृत्व में जिला खाद्य सुरक्षा की टीम ने ये जांच अभियान चलाया।

Tags - Holi festival Food Safety Team Ranchi Ranchi Railway Station Road inspection drive hotel inspection restaurant inspection