logo

आज झारखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, विधानसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद

ोसगू21.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची पहुंच रहे हैं। पार्टी ने रांची में प्रदेश की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। बैठक को शाह मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करेंगे। इसी बैठक में वह भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। इसमें बड़ी संख्या में प्रदेश, जिला व मंडल स्तर की कार्यसमिति और पार्टी के विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर रांची में लगभग 6 घंटे तक रहेंगे। इसके बाद वह पुणे के लिए रवाना हो जाएंगे। अमित शाह 1:30 बजे रांची पहुंचेंगे। 


दो सत्रों में होगी बैठक
दो सत्रों में होने वाली बैठक के पहले सत्र में शनिवार की सुबह 10.30 बजे से कार्यसमिति के सदस्यों को प्रदेश के नेता संबोधित करेंगे। इसमें सांसदों और विधायकों का सम्मान भी किया जाएगा। बैठक के दूसरे सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। विस्तृत कार्यसमिति में हिस्सा लेने के बाद अमित शाह शाम लगभग 4:30 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। यहां पर वे सांसद विधायक और आरोप पत्र समिति के साथ अलग-अलग बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगे। विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।


 गृहमंत्री अमित साह का शनिवार को धुर्वा स्थित जगन्नाथ मैदान में कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन व रांची पुलिस ने सुरक्षा व ट्रैफिक के विशेष इंतजाम किये हैं। उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ, विशेष शाखा व जिला पुलिस को लगाया गया है। उनकी सुरक्षा में जिला के चार आइपीएस भी तैनात रहेंगे। 
 

Tags - Amit Shah Home Minister Amit Shah Assembly elections BJP meeting today Amit Shah in Ranchi