logo

अमित शाह झारखंड दौरा : नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा झारखंड विधानसभा का चुनाव- अमित शाह

amit_shah_ranchi.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गृह मंत्री अमित शाह रांची पहुंच गए हैं। इसके साथ ही अमित शाह कार्यक्रम स्थल पर भी पहुंच गए हैं। बता दें कि रांची में बीजेपी की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें गृह मंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथ मैदान सज-धज कर तैयार है। प्रमंडल से लेकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, पार्टी विधायक और सांसद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं का संबोधन करते हुए अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा।

हेमंत सोरेन ने झारखंड को बदनाम करने का काम किया- शिवराज

केंद्रीय कृषि मंत्री एवं BJP झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड 14 में से 9 लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है। 52 विधानसभा में बीजेपी के पक्ष में वोट पड़े है। झारलहंद का निर्माण श्रधेय अटल बिहारी बाजपेयी ने बनाया है और संवारा है नरेंद्र मोदी ने। लेकिन आज झारखंड की स्थिति बद से बत्तर हो गया है। जेएमएम का मतलब हो गया है माइनिंग माफिया, मर्डर माफिया। दूसरी ट्रॉफी मोदी जी की योजना से देश विकासशील हो रहा है। 8000 से अधिक दंगे हुए है, हत्या बलात्कार, लूट के मामले में झारखंड पहले पायदान पर है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने कहा था कि हर वर्ष 5 लाख नौकरी देंगे, नौकरी न मिलने पर 5000 और 7000 बेरोजगारी भत्ता देंगे, महिलाक़ों को 2000 का चूल्हा खर्च देंगे। यह वादा हेमंत सरकार की ओर से किया गया था। लेकिन आज तक नहीं मिला। अनुबंधकर्मी को स्थायी करने की बात भी कही थी लेकिन किसी को नहीं दिया गया। हेमंत ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। हेमंत सरकार ने झारखंड को बदनाम करने का काम किया है। 

आदिवासी की जमीन भी जेएमएम की सरकार लूट रही है- बाबूलाल

BJP प्रदेश के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के प्रभारी और सह प्रभारी के मार्गदर्शन में 2024 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी बहुमत वाली सरकार बनायेगी। आज झारखंड की क्या स्थिति है यह किसी से छिपी नहीं है। आज चोरी-डकैती,हत्या,लूट,महिला उत्पीड़न बलात्कार की घटना हो रही है। हर दिन 5 बलात्कार और 5 हत्या हो रही है राज्य में। जिस प्रदेश में आमजन और महिलाएं सुरक्षित नही है। आदिवासियों के साथ सबसे अधिक उत्पीड़न की घटना हो रही है। राज्य की कानून व्यवस्था लड़खड़ा गयी है। इस बार के चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता आम जन की सुरक्षा की बात को लेकर जनता के बीच जाएंगे। राज्य सरकार के 5 लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, चूल्हा खर्च, वृद्ध पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि किसी भी पेंशन को निर्गत नही कर रहे है। यह सरकार हर परीक्षा में सीट को बेचने का काम किया है। राज्य में आदिवासी जमीन की बिक्री नही होती है लेकिन नियम में छेड़छाड़ कर आदिवासी की जमीन भी जेएमएम की सरकार लूट रही है। 

मैं यहां हेमंत सोरेन को बताने आया हूं- अमित शाह

आज रांची में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाईयों और बहनो झारखंड में 9 सीटे जीतकर कमल का झंडा फहराने का काम आपने किया है। 2014 हो 2019 हो मोदी जी नेतृत्व में आपने हमेशा हमारी झोली कमल से भर दी है। इस चुनाव में हम 9 सीटें तो जीते हैं। लेकिन इसके साथ-साथ 52 सीटों पर कमल खिलाने का काम भाजपा के पक्ष में झारखंड की सरकार ने किया है। 81 में से 52 सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली। ये बताता है कि आने वाले दिनों में सरकार किसकी बनने वाली है। मैं आज बताकर जाता हूं कांग्रेस वालों, हेमंत सोरेन जी लिखकर रख लो झारखंड में 24 के चुनाव में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। लोकसभा की चुनाव में ना केवल झारखंड बल्कि देश भर की जनता ने भाजपा का प्रचंड समर्थन किया। 60 साल के बाद इस देश में किसी एक नेता को तीसरी बार पीएम चुनने का काम देश की जनता ने किया है। वो नेता का नाम है नरेंद्र मोदी। मोदी जी को लगातार तीन बार पीएम बनने का इस देश की जनता ने सौभाग्य दिया है। 

Tags - JharkhandJharkhand newsAmit shahShivraj singh chauhanhimanta biswa sarmaarjun munda