logo

झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल, वंदना दादेल बनीं राज्य की नई गृह सचिव

vandana1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड  में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल हुई है। सरकार द्वार शुक्रवार शाम को तीन IAS अधिकारियों को अपने कार्यों के साथ अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसे लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।  ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के प्रधान सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार मिला है। साथ ही कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल अपने कार्यों के साथ गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव का काम भी देखेंगी।

विनय कुमार चौबे से वापस लिया गया IPRD के सचिव का अतिरिक्त प्रभार

बता दें कि जारी अधिसूचना में मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। लेकिन लेकिन सरकार ने आईएएस विनय कुमार चौबे को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव बनाने के फैसले को वापस ले लिया है। इसे लेकर में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने शुक्रवार देर रात अधिसूचना जारी की है। विनय कुमार चौबे वर्तमान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव के अलावा नगर विकास विभाग तथा उत्पाद विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT