logo

ऑनर किलिंग : अंतरजातीय विवाह से नाराज भाई ने ससुर को मारी गोली, 20 दिन बाद मौत

दसाी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
देश में आए दिन ऑनर किलिंग के मामले सामने आते रहते हैं। पलामू में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। इस मामले में लड़की के परिजनों ने उसके ससुर की हत्या कर दी। पलामू में छतरपुर में एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी बहन के ससुर की हत्या कर दी। युवक अपनी बहन के अंतरजातीय विवाह से नाराज था और ससुरालवालों से बदला लेना चाहता था।


दरअसल संतोष साव के बेटे ने आरोपी की बहने से अंतरजातीय विवाह किया था। शादी के बाद से उसकी बहू के भाई और परिजन नाराज थे। 29 अप्रैल को खैनी कारोबारी संतोष साव अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे, इसी क्रम में बहू के भाइयों ने उन्हें गोली मार दी थी। संतोष साव के शरीर में दो गोलियां लगी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी आशुतोष कुमार सिंह और रौशन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। 


20 दिन बाद हुई मौत 
29 अप्रैल को खैनी कारोबारी संतोष साव को गोली मारी गई थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया था। जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया था। गोली लगने के 20 दिनों के बाद उनकी मौत हो गई। 

Tags - Honor killing in Palamu intercaste marriage Palamu News Palamu Latest News Owner Killing in Palamu Palamu Crime