logo

चाईबासा में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पलटने से 3 लोगों की मौत

bole.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पश्चिमी सिंहभूम जिले में बीती देर रात भीषण सड़क हादसा हआ है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शादी समारोह से लौट रही एक बोलेरो के पलटने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान चतरीसाई गांव के रमेश पिगुंवा (62 वर्षीय), गांगी पिगुंवा (72 वर्षीय), और सरगरिया के चरण हेम्ब्रम (45 वर्षीय) के रूप में हुई है। हादसा पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव-जैंतगढ़ मुख्य मार्ग के गाड़ासाई और डोंगाबुरु के बीच की है। 


रास्ते में एक गाड़ी हुई थी खराब
जानकारी के मुताबिक बोलेरो में सवार लोग ओडिशा राज्य के क्योंझर थाना झोंपरा में शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। तीन गाड़ियां चतरीसाई गांव से गई थीं, और इनमें से एक गाड़ी बीच रास्ते में खराब हो गई थी। खराब गाड़ी में सवार लोग ओडिशा से बोलेरो बुक करके वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
SHO धीरज कुमार यादव ने बताया कि मृतकों के बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए आज (शनिवार) सुबह सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शुक्रवार रात करीब बारह बजे मझगांव-जैंतगढ़ मुख्य सड़क के आसनपाठ पंचायत के गाड़ासाई डोंगाबुराय तीखी सड़क पर बोलेरो असंतुलित होकर पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।