logo

कोडरमा : गुरपा स्टेशन के पास रेल हादसा, मालगाड़ी के 53 डिब्बे पटरी से उतरे

train10.jpg

कोडरमा:
कोडरमा और मानपुर रेलखंड (Koderma and Manpur railway line) के बीच गुरपा स्टेशन (Gurpa Station) पर बड़ा रेल हादसा हुआ है। हादसा करीब सुबह 6:30 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में कोयले से लदी मालगाड़ी पटरी से उतर गई जिस कारण करीब दो दर्जन डब्बे एक दूसरे में चढ़ गए। इस हादसे के कारण गया-धनबाद रूट पूरे तरीके से बाधित है। अच्छी बात यह है कि इस घटना में कोई नुकसान होने की खबर नहीं है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार बरवाडीह, गया, नेसुचबो गोमो, धनबाद से दुर्घटना राहत यान और अधिकारियों की टीम घटना स्थल पर पहुंच रही है।

मालगाड़ी का ब्रेक फेल हो जाने हुआ हादसा
हादसे से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार मालगाड़ी का ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह हादसा हुआ। जिस कारण मालगाड़ी बेकाबू हो गई है उसकी रफ्तार कम नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि चालक ने गाड़ी पर काबू पाने की बहुत कोशिश की लेकिन नकामयाब रहा। कहा जा रहा है 58 डब्बे की इस मालगाड़ी में आगे के हिस्से में इंजन और बोगी वहीं पीछे के हिस्से की 5 डिब्बे ही सही रही बाकि पूरे सभी बोगियों के परखच्चे उड़ गए।


परिचालन के सुचारू रूप से शुरू करने के लिए काम जारी
इस हादसे के बाद से दिल्ली-हावड़ा रेलखंड से ट्रेनों की आवाजाही पूरे तरीके से ठप हो चुकी है। जिसे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रेलवे अधिकारियों की टीम घटना स्थल पर पहुंच रही है। उसके बाद परिचालन के सुचारू रूप से व्यवस्थित करने के लिए कार्य शुरू किये जाएंगे।