रांची:
रांची में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। शुक्रवार को कांके थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार होने के कारण एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर पूल से टकरा गई। घटना में ड्राइवर और खलासी की मौत (Death of driver and helper) हो गई है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पुलिस (Ranchi Police) ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके साथ ही पुलिस शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना के कारण इस रास्ते से वाहन का आवागमन को पूर्ण रूप से ठप हो गया है। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस की टीम रास्ते से गाड़ी को हटाने में जुटी है।

शव की पहचान कराने में लगी पुलिस
वहीं मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार में होने के कारण यह हादसा हुआ है। मरने वाले कौन है इसका पता नहीं चल पाया है। हमलोग लगातार पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।