द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा का आज छठा दिन है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया। जिसे दिखते हुए अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित किया था। 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई जिसके बाद भी हंगामा कम नहीं हुआ। सदन 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।

क्या हुआ 1932 का सरकार बताए: नीलकंठ
भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने भी सरकार पर सदन की अवमानना करने का आरोप लगाया। उन्होनें कहा कि इसी सदन से सर्वसम्मति से नियोजन नीति पारित हुई है। इस समय 1932 आधारित स्थानीय नीति पारित की गई थी। अभी जो कैबिनेट आए नियोजन नीति आयी है वाज 2016 वाली नीति है। कहा कि मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि 1932 पर सरकार क्यों बैकफुट पर आई है। यह झारखंड के लोगों के साथ धोखा है। उन्होनें कहा कि नियोजन नीति पर हाई कोर्ट ने क्या निर्णय दिया है यह सरकार को सदन में बताना चहिए। पिछले दरवाजे से सरकार ने नई नियोजन नीति को मंजूरी दी है। यह सदन का अवमानना है। पहले नियोजन नीति पर चर्चा होनी चाहिए। इसके बाद विपक्ष के विधायकों ने वेल में आकर हंगामा शुरू किया। विपक्ष के हंगामे के कारण स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12 बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दिया।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT