धनबाद
मंगलवार तड़के राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने वासेपुर में बड़ा ऑपरेशन चलाया. सुबह करीब 6 बजे टीम शाहबाज अंसारी के घर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया. जांच के दौरान वहां से 5.50 लाख कैश मिले हैं. छापेमारी के बाद पूरे वासेपुर में खलबली मच गई. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मोबाइल हैकिंग और संदिग्ध नेटवर्किंग से जुड़े एक केस में की गई है. सूत्रों के मुताबिक शाहबाज अंसारी इलाके में प्रज्ञा केंद्र चलाता है.

एनआईए की टीम उत्तर प्रदेश से धनबाद पहुंची थी और घंटों तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा. हालांकि बरामद नकदी और पूरे मामले पर अभी तक एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. अचानक हुई इस छापेमारी ने वासेपुर को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है.
