logo

रांची में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, क्या थी वजह?

रांची में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, क्या थी वजह?

द फॉलोअप डेस्कः
सिल्ली के मुरी ओपी क्षेत्र के छोटा मुरी बजार में एक दंपती ने आत्महत्या कर ली है। मृतकों की पहचान संध्या देवी(25) और उसके पति मुकुंद शर्मा (30) के रूप में हुई है। दोनों पति पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि महिला ने सोमवार दोपहर आत्महत्या की है वहीं पति ने आज अहले सुबह फांसी लगाई है। मुरी ओपी पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। दोनों का एक पांच साल का बच्चा तथा एक बुजुर्ग माता है। 
 

Tags - ranchi new ranchi latest news ranchi ki khabar ranchi update ranchi jahrkhand 2 suicide