छठ महापर्व को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के 73 छठ तालाबों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब 400 चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। प्रत्येक तालाब पर चार से पांच चेंजिंग रूम बनाने की योजना है। इन्हें डबल लेयर में तैयार किया जाएगा, ताकि व
खुद को झारखंड पुलिस में दारोगा बताकर एक युवती को अपने जाल में फंसाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रांची पुलिस और गया जिले के मुफस्सिल थाने की संयुक्त टीम ने गया के मानपुर इलाके में छापेमारी कर आरोपी क
जनसुराज पार्टी के लापता डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव बरामद किया गया है। देवपालिक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले थे। वह सोमवार को रांची से पटना जाने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस (12366) में सवार हुए थे।
रांची से पटना जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर के दौरान बिहार के मधेपुरा निवासी 31 वर्षीय देवपालिक गुप्ता लापता हो गए। उनके दोस्त गौतम कुमार ने रांची रेल थाना में आवेदन देकर युवक को खोजने में मदद की गुहार लगाई है।
रांची के नामकुम स्थित पूर्व सांसद घूरन राम के अपार्टमेंट में चोरी की कोशिश करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा गया है। इनमें एक नाबालिग और दूसरा बालिग बताया जा रहा है। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब सात बजे परिवार की एक महिला बच्चे को स्कूल
रांची में एक साल से लापता बच्चे का सुराग न मिलने से परेशान महिला अपने चार बच्चों के साथ एसएसपी आवास के बाहर आत्मदाह करने पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए महिला को हिरासत में लिया।
रांची: नामकुम थाना क्षेत्र में अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, और पुलिस अज्ञात अपराधियों की तलाश में जुट गई है।
दिल्ली में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने रांची के कांके स्थित सुहाना सिटी में छापेमारी की। स्थानीय पुलिस के सहयोग से मुख्य आरोपी समीर अंसारी के आवास पर हुई कार्रवाई में दो थार और चार मोटरसाइकिल बरामद की गईं।
रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के रेड सैंड बोआ सांप के साथ एक युवक को पकड़ा है। आम बोलचाल में इस सांप को दोमुंहा सांप कहा जाता है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित संपेरा बस्ती के रहने वाले दिलू नाथ के रूप में हुई ह
रांची में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, यह गिरोह नशे की खेप एक जगह से दूसरी जगह प
मां दुर्गा की विदाई की बेला आ गई है। बुधवार को राजधानी रांची में मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। मां को विदाई देने का यह अवसर श्रद्धालुओं के लिए भावुक करने वाला है। विसर्जन के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के ल
रांची के कांके थाना क्षेत्र में अपराधियों ने कृषि विभाग के पदाधिकारी रामाशंकर प्रसाद के आवास में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, हथियारों से लैस अपराधी घर में घुसे और पिस्तौल व धारदार हथियार के बल पर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया।