logo

गिरीडीह : फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, रातभर हुआ था विवाद

gridhih1.jpg

गिरीडीह:
गिरीडीह के जमुआ थानाक्षेत्र के धुरगडगी गांव में पति-पत्नी ने एक ही फंदे से लटकर जान (Husband and wife hanged themselves) दे दी है। दोनों की शादी दो साल पहले हुई थी। आत्महत्या के कारण का पता अबतक नहीं पाया है। मृतक पति का नाम 25 वर्षीय संतोष कुमार वर्मा वहीं पत्नी का नाम 22 वर्षीय पत्नी सुरभि है।घटना की जानकारी पाकर पुलिस (Jharkhand Police) मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  परिजन भी घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं।


2020 में हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि संतोष और सुरभि की शादी साल 2020 में हुई थी। शादी के बाद दोनों की पढ़ाई जारी थी। पति हजारीबाग में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता था और उसने रेलवे की टीटी की पहली प्रतियोगिता परीक्षा पास कर ली थी एक परीक्षा में और उसे पास करना था। वहीं पत्नी सुरभि अपने पिता के साथ कोलकाता में स्नातक कर रही थी। एक महीना पहले पत्नी ससुराल धुरगडगी आई थी। पति संतोष सुरजाही पर्व के एक दिन पहले शनिवार को घर आया था। रविवार को दिन भर दोनों ने सुरजाही में हंसी खुशी हिस्सा लिया। इसी क्रम में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कुछ अनबन हुई और रातभर विवाद भी हुआ। हो-हल्ला सुनकर घरवालों ने देर रात दोनों को समझा-बुझाकर शांत किया। मगर दोनों के बीच विवाद जारी रहा। जिसके बाद दोनों ने एक ही फंदे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।