जमशेदपुर:
Jamshedpur News: बिरसानगर थाना (Birsanagar Police Station) क्षेत्र में पत्नी के साथ विवाद के बाद उसके घर छोड़कर चले जाने से परेशान एक युवक ने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। मृतक की पहचान निक्की सोए (Nikki Soy) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद बिरसानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह
मृतक के मित्र के अनुसार, निक्की ने करीब तीन साल पहले रांची की रहने वाली एक युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों बिरसानगर में किराये के मकान में रह रहे थे। निक्की के माता-पिता मूल रूप से मानगो के शंकोसाई रोड नंबर-5 के रहने वाले हैं।
.jpeg)
विवाद के बाद बेंगलुरु चली गई थी पत्नी
बताया गया कि करीब 20-25 दिन पहले किसी बात को लेकर निक्की और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद पत्नी बिरसानगर स्थित घर छोड़कर बेंगलुरु चली गई थी। पत्नी को वापस लाने के लिए निक्की भी बेंगलुरु गया था, लेकिन वह पत्नी को साथ लेकर वापस नहीं लौट सका। इसके बाद से वह बिरसानगर स्थित किराये के मकान में अकेला रह रहा था।
.jpeg)
पत्नी के वापस नहीं आने से था परेशान
मृतक के मित्र के मुताबिक, पत्नी के वापस नहीं आने के बाद से निक्की काफी परेशान था। इसी बीच उसने अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर बिरसानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि निक्की के आत्महत्या करने के पीछे वैवाहिक विवाद के अलावा कोई अन्य वजह तो नहीं थी।