द फॉलोअप डेस्क:
आंध्र प्रदेश के गुंटूर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए सारी हद्दे पार कर दी। पति ने अपनी पत्नी को HIV संक्रमित खून चढ़वा (HIV infected blood transfusion) दिया। पीड़िता मां बनने वाली है। आरोपी ने इस पूरे वारदात को एक झोलाछाप डॉक्टर के मदद से अंजाम दिया है। आरोपी पति का नाम एम चरण है। इस मामले में पत्नी ने पति पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

HIV इन्फेक्टेड खून चढ़वाया
पीड़िता ने बताया कि उसका पति पिछले कई दिनों से उसपर तलाक का दबाब बना रहा था। लेकिन वह तलाक देने के लिए तैयार नहीं थी। ऐसी में उसने प्रेग्नेंसी की रेगूलर चेकअप के नाम एक डॉक्टर के पास ले गया। डॉक्टर ने महिला से कहा कि आपको खून चढ़ाना होना। प्रेग्नेंसी में आपके लिए बहुत जरूरी है। पति के प्लेन से अंजान महिला ने खून चढ़वा लिया। यह खून HIV इन्फेक्टेड था। महिला को यह बात तब पता चली जब वह दूसरे डॉक्टर के पास चेकअप कराने पहुंची। जब वहां महिला का ब्लड टेस्ट हुआ, तब उसे यह सब पता चला।

बेटा चाहता था पति
महिला ने बताया कि जब उसने इस बारे में पति से पूछा कि उसने क्या करवाया था। इस पर चरण ने कहा कि आंगनवाड़ी में टीका लगवाने से उसे इंफेक्शन हुआ है। महिला का आरोप है कि पति उससे दहेज के लिए मारपीट करता था। दोनों की एक बेटी है, लेकिन वह बेटा चाहता था। उसके विशाखापत्तनम की एक महिला से अवैध संबंध हैं। पत्नी से तलाक आसानी से मिल सके, इसलिए उसने पत्नी को एड्स की बीमारी दे दी।