logo

पति का दूसरी औरत से था अफेयर, पत्नी ने रोका तो 2 साल के बेटे का कत्ल का तालाब में फेंका

gobindpur.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के जमशेदपुर से एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामला सामना है। यहां रहने वाले अजय नामाता ने अपने पत्नी से हुए विवाद में अपने मासूम बच्चे की जान ले ली। जानकारी के अनुसार अजय का दूसरी औरत से अफेयर चल रहा था। इस बात की भनक उसकी पत्नी को लग गई थी। जिसके बाद दोनों में विवाद हुआ। घर पर झगड़े होने शुरू हो गए। पत्नी ने पति को ये सब बंद करने को कहा तो गुस्सा कर पति ने अपने दो साल के बेटे को मार डाला। शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


पत्नी बन रही था रोड़ा
मामला गोविंदपुर के खखरीपाड़ा का है। पुलिस हिरासत में आरोपी पिता ने कबूल किया है कि बेटे की हत्या उसने ही की है। उसने पुलिस को बताया कि वह किसी और महिला को प्रसंद करता है। जिसमें पत्नी रोड़ा बन रही थी। अजय अपनी प्रेमिका के साथ रहना चाहता है लेकिन पत्नी अलग होने को नहीं मान रही थी। बात बेटे पर आकर फंस रहा था। इसकी मैने बेटे की हत्या की साजिश रची। बीते दिन भी इसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ। जिसके बाद मैं बेटे को लेकर घर से निकला और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद घर के पीछे के तालाब में शव को फेंक दिया।


पिता ने किया जुर्म कबूल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें जानकारी मिली कि गोविंदपुर में एक दो साल की बच्चे की मौत हुई है। हम घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद हमने बच्चे की शव की खोज शुरू की। शव मिलने के बाद आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N