logo

रामगढ में इस तरह पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार

ramgarhnews.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रामगढ 

रामगढ जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घटना रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड के भदानी नगर थाना क्षेत्र स्थित पाली गांव की है। जहां पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। 
  

फरार आरोपी मुखदेव बेदिया हुआ गिरफ्तार 

मिली जानकारी के अनुसार मुखदेव बेदिया ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह जंगल की ओर भागने लगा। इसी क्रम में उसकी बेटी पायल उसके पास पहुंची और पिता से कहा कि मम्मी घर से कहीं चली गई हैं। जब बेटी घर लौटी तो देखा कि उसकी मां का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। इसी बीच मुखदेव बेदिया मौका पा कर जंगल की ओर फरार हो गया। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों के सहयोग से हत्यारोपी मुखदेव बेदिया को पकड़ा गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं।

बेटी की हत्या का किया था प्रयास 

आरोपी मुखदेव बेदिया की बेटी पायल ने पिता पर कई गंभीर आरोप लगाए। पायल के अनुसार उसके पिता ने पत्नी की हत्या से पहले उसे भी जान मारने की कोशिश की थी। हालांकि मुखदेव बेदिया ऐसा करने में सफल नहीं हो पाया था। बेटी पायल के बयान के मुताबिक पुलिस ने मुखदेव को हिरासत में पूछताछ कर रही है।