logo

रांची : घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब, रिम्स में भर्ती

tejab.jpg

रांची:
राजधानी रांची के नामकुम में सनकी पति ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना से महिला बुरे तरीके से झुलस गई। महिला को तुरंत रिम्स (RIIMS) के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। महिला का नाम हिना है। मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर पति-पत्नी के झड़प हुई इतने में गुस्साए पति ने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। वहीं आरोपी फरार है। पुलिस (Jharkhand Police) में घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। फरार पति की खोज जारी है।