logo

खुलासा : पति ही निकला उज्वला देवी का हत्यारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

lohar.jpg

लोहरदगा:
लोहरदगा के सेन्हा थानाक्षेत्र में शनिवार को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला का नाम उज्वला देवी था। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने किया था। आरोपी पति ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि घरेलू कलह के कारण उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के पास से लोडेड देशी पिस्टल, जिंदा गोली, खोखा व एक रिवॉल्वर बरामद किया है। इस बात की जानकारी लोहरदगा एसपी आर. रामकुमार ने प्रेस काफ्रेंस कर दी।

पुलिस को था पति पर शक
शनिवार को सेन्हा थानाक्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महिला के सिर में गोली मारी गई थी। महिला के शरीर पर धारदात हथियार से हमले की बात भी सामने आई है। मृतक महिला की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली उज्वला देवी के रूप में हुई है। पुलिस को इस मामले में पहले से ही पति पर शंका थी। आरोपी ईंट भट्ठा व्यवसायी है। जब उसके दोनों बच्चे स्कूल चले गए तो उसने मौका पाकर पत्नी की हत्या कर दी।