दुमका:
दुमका जिले से एक और पेट्रोल कांड (petrol scandal) का मामला सामने आया है। इस बार पति-पत्नी का झगड़ा पेट्रोल कांड की वजह बन (Husband-wife quarrel became the reason for petrol scandal) गया। घटना गोपीकंदर थानाक्षेत्र के खड़कासोल गांव में हुई है। घटना में पेट्रोल से जली महिला को गंभीर हालत में फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Phool Jhano Medical College Hospital) लाया गया,जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पति के दादी के गई थी पत्नी
फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला ने जो बयान दिया है उसके अनुसार वह अपने पति परमेश्वर सोरेन के साथ सिलंगी गांव में रहती है। बुधवार उसका पति सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में गया था। इधर वह अपने पति के दादी के गांव 2 किलोमीटर दूर स्थित खड़कासोल चली गई थी। रात में जब परमेश्वर आकर देखा कि रूपा घर पर नहीं है तो वह बाइक से अपनी दादी के घर पहुंच गया। वहां अपनी पत्नी रूपा को देख काफी नाराज हो गया और पूछा कि तुम बिना बताए क्यों आ गई। पति ने रूपा को तत्काल अपने घर चलने को कहा लेकिन रूपा का कहना था कि वह अभी नहीं जाएगी।
घर चलो नहीं तो जला दूंगा-पति ने कहा
रूपा के इनकार करने से गुस्साए पति ने मोटरसाइकिल की डिक्की से पेट्रोल भरा बोतल हाथ में निकाल कर कहा कि अगर नहीं जाओगे तो तुम्हें इससे जला दूंगा। इस धमकी से रूपा बुरी तरह डर गई और पेट्रोल को उसके हाथ से छीन कर फेंकने का प्रयास करने लगी। इसी छीना-झपटी के बीच बोतल से पेट्रोल के बोतल का ढ़क्कन खुल गया और उससे पेट्रोल छलक गया और रूपा के पास जल रही अंगूठी में जा गिरा। अंगूठी में पेट्रोल गिरने से आग धधक उठा और इस आग की चपेट में रूपा की साड़ी आ गई। आग तेजी से उसके शरीर में फैल गई जिससे रूपा गंभीर रूप से झुलस गई।

जांच में जुटी पुलिस
पति को पत्नी को जलाने की मंशा जरूर थी लेकिन यह घटना दुर्घटनावश हुआ। पेट्रोल से महिला के जाने की सूचना पुलिस को मिली इसके बाद कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह डीएसपी विजय कुमार PHMCH पहुंचे। जहां कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा रूपा का बयान लिया गया। रूपा की गंभीर स्थिति रिम्स रेफर कर दिया गया वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है।