द फॉलोअप डेस्क
झारखंड की राजनीति में इन दिनों अश्लील वीडियो की चर्चा खूब हो रही है। वायरल वीडियो को लेकर बुधवार को रांची में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस किया। इसमें उन्होंने सीधे-सीधे निर्दलीय विधायक सरयू राय को आड़े हाथों लिया। उन पर कई आरोप लगाए। सरयू राय के निजी जीवन को लेकर भी सवाल उठाए। मंत्री बन्ना गुप्ता के सवालों को लेकर विधायक सरयू राय से द फॉलोअप के रिपोर्टर ने बात की। इस पर उन्होंने कहा कि वे बन्ना के सभी सवालों के जवाब देने को तैयार हैं। सरयू ने कहा कि वीडियो को लेकर कोई महिला सामने आती हैं और कहती हैं कि वो नहीं हैं। एक महिला कहती हैं कि वीडियो में वह हैं, मगर अपने पति के साथ बात कर रही थी। ऐसे में वीडियो की जांच होनी चाहिए।

पत्नी की मौत स्वाभाविक या अस्वाभाविक उठ रहे हैं सवाल?
इस सवाल पर सरयू ने कहा कि मेरी पत्नी की मृत्यू 1997 में हुई। तब रांची के विधायक रहे गुलशन लाल आजमानी ने प्रेस कांफ्रेंस कर मुझ पर आरोप लगाया था कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या की है। तब मैंने मानहानि का केस दायर किया था। उक्त केस में लोअर कोर्ट ने उन्हें सजा दी तो मुझसे कहा था मुझे माफ कर दिजिए। अगर बन्ना गुप्ता ये जिम्मेदारी के साथ आरोप लगाते हैं तो निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई करूंगा। वो हिम्मत दिखाएं जिम्मेदारी के साथ आरोप लगाएं।

रामार्चा पूजा में शामिल होने वाली महिला उनके बेटे से क्या है संबंध?
20 साल से हमलोग एक साथ रह रहे हैं। रांची में उन्हीं का फ्लैट है, जिसमें मैं एक परिवार की तरह रहता हूं। हमारे बच्चे-भतीजे भी जब तक काम नहीं कर रहे थे तो वहीं रहते थे। बन्ना गुप्ता के संबंध में उन्होंने कहा कि ये ऐसे लोग हैं जिन्हें नारी और पुरुष के बीच का संबंध केवल देह का ही लगता है।

डीएनए टेस्ट कराने की दी गई है सलाह, क्या होगा कदम?
डीएनए टेस्ट कराने को लेकर सरयू का कहना है कि मैं कल तैयार हूं। यहां के सिविल सर्जन और रांची के सिविल सर्जन को भेज दें। सबके ब्लड का सैंपल ले लें या जिससे भी डीएनए टेस्ट होता है, वह सैंपल ले लें। मैं कांग्रेस का एनडी तिवारी थोड़े हूं कि बुढ़ापे में केस चलने के बाद टेस्ट कराऊं? कल भेज दें टेस्ट करा लूंगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT