logo

चाईबासा में IED ब्लास्ट, 3 जवान घायल; एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रांची 

ied_blast1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चाईबासा जिले में एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में तीन जवान जख्मी हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सभी जंगल में अभियान पर निकले थे इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया। तीनों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है। ये सभी जवान सीआरपीएफ 60 बटालियन के हैं।

आईईडी क्लीन करने गए थे सुरक्षाकर्मी

 मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबेड़ा में सुरक्षाबल आईईडी क्लीन करने गए थे। इस दौरान एक आईईडी फट गया जिससे 3 जवान घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में  सुरक्षाबलों ने तीनों को जंगल से बाहर निकाला। उसके बाद तीनों के बाहर निकाल एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N