logo

झारखंड में बीजेपी की सरकार आई तो 3 लाख लोगों को कराएंगे राम लला के दर्शन- हिमंता विस्वा सरमा

eeee1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हिमंता विस्वा सरमा ने चंदनकियारी में कहा कि यहां पांच वर्षों तक हेमंत की सरकार रही। नेताओं के घर से नोटों का पहाड़ मिल रहा लेकिन युवा को नौकरी नहीं मिला। जो भी भ्रष्टाचार करेगा उसका पता जेल ही होगा। झारखंड देश का सबसे समृद्ध राज्य है लेकिन यहां की सरकार के कारण यहां का विकास नहीं हो रहा है। जब से असम में बीजेपी की सरकार बनी है एक वर्ष में ही एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी। एमपी, छत्तीसगढ़, यूपी,असम में नौकरी मिल रहा लेकिन झारखंड में नहीं मिल रहा है। जब झारखंड में हमारी सरकार बनेगी तो झारखंड से तीन लाख लोगों को राम लला के दर्शन करवाना है।


भाजपा है धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देंगे
असम सीएम ने आगे कहा कि इस बार झारखंड में भी बीजेपी की सरकार बनानी है। तभी डबल इंजन की सरकार राज्य का बेहतर विकास करेगी। यहां की माताओं को एक रुपए का भी लाभ नहीं मिल रहा है बस हेमंत सोरेन के परिवार को मिल रहा हैं,बालू घोटाला भी यहां व्याप्त हैं । आज यहां धर्मानंतरण हो रहा है लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही हैं कांग्रेस मुस्लिमों को आरक्षण देने की बात कह रही है। लेकिन संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कहीं भी जिक्र नहीं है। जब की सिर्फ SC,ST,OBC को आरक्षण मिलने का प्रावधान है। जब तक भाजपा है धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देंगे। 
इंडिया गठबंधन का सूपड़ा साफ करना है
उन्होंने बताया की राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा में कांग्रेस नही आए। लेकिन राम लाला का मन नहीं था की ऐसे लोग उनके प्राण प्रतिष्ठा में आएं। उन्होंने कहा की इस बार राम के भक्त हनुमान सब मिल कर भारत से इंडिया गठबंधन का सूपड़ा साफ कर देगा। इस बार विधानसभा के चुनाव में जेएमएम, कांग्रेस और राजद की सरकार को हटा कर भाजपा का सरकार बनाना है। मोदी जी ने हमेशा झारखंड के विकास के लिए काम किया है। झारखंड में 16 लाख पक्का मकान बनाया एक करोड़ लोगों को आयुष्मान का लाभ मिला है। झारखंड के 30 लाख किसानों को किसान सम्मान दिया, 21 लाख परिवार को नल से जल मिला। ये तब हुआ जब झारखंड में जेएमएम की सरकार थी। इस बार ढुल्लू महतो को धनबाद लोकसभा से जीत दिलवाना है और चंदनकियारी से सबसे अधिक वोट देना है।

 
झारखंड में बीजेपी की सरकार आई तो 3 लाख लोगों को राम लला के दर्शन कराया जाएगा
हिमंता ने कहा कि असम में इस बार एक लाख लोगों को राम मंदिर का दर्शन करवाना है। जब झारखंड में हमारी सरकार बनेगी तो झारखंड से तीन लाख लोगों को राम लला के दर्शन करवाना है। जितना रोजगार राम मंदिर के कारण मिला है इतना आज तक झारखंड की सारकार ने नहीं दिया है। हमारा भगवान कभी लेता नहीं है सिर्फ देता है इसलिए आज तक हिंदू है और जब तक सूरज और चांद रहेगा तब तक हिंदू भी रहेगा। भाजपा धर्म पर वोट बैंक की राजनीति नही करने देगा। मोदी जी के नेतृत्व में नया झारखंड बनाना है। झारखंड में आलम गिर आलम जैसे लोगों को पकड़ पकड़ कर सख्त करवाई करना है। किसी को भी झारखंड का पैसा चूसने नहीं दूंगा।

Tags - JharkhandJharkhand newsdhulu mahtoHimanta Biswa Sarma