logo

कांग्रेस सत्ता में आई तो आपकी संपत्ति का एक्स-रे कराएगी, आधा छीनकर मुस्लिमों को दे देगी- प्रधानमंत्री

modi_73.jpg

द फॉलोअप डेस्क

 प्रधानमंत्री ने चतरा के सिमरिया में कहा कि कांग्रेस के शहजादे इन दिनों नया फॉर्मूला लाये हैं। वे कह रहे हैं कि कांग्रेस आयेगी तो आपकी संपत्ति की जांच करायेगी। एक्स-रे करायेगी। आपके पास कितनी जमीन है। माताओं-बहनों के पास कितना गहना है। सारा एक्स रे मशीन से खोजा जायेगा। आपकी संपत्ति और मेहनत की कमाई, आप अपने संतानों को नहीं दे पायेंगे। वे ऐसा कानून लाने वाले हैं कि 10 एकड़ जमीन भूमि है तो संतानों को 5 एकड़ ही दे पायेंगे। बाकी शहजादे की सरकार लूट लेगी। 2 घर है तो एक गया। आपकी मेहनत की कमाई लूटने देंगे क्या? मोदी दीवार बनकर खड़ा है।

कांग्रेस ने पूरा आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को देंगे

पीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस आपकी संपत्ति लूटकर क्या करने वाले हैं। लूटकर उनके वोट बैंक को बांट देंगे। ये संपत्ति पर पहला अधिकार को लेकर मनमोहन सिंह ने कहा था कि मुसलमानों का है। सारी संपत्ति को मुस्लिमों को देने का संकल्प लेकर चले हैं। साथियों, ये कांग्रेस का पंजा हमारे दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण भी छीनना चाहता है। पूरे देश में इस काम में जुटे हैं एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण अपने वोट बैंक को दो। आध्रं प्रदेश में मुस्लिमों को रातों रात ओबीसी बना दिया। बाबा साहेब आंबेडकर ने धर्म के आधार पर आऱक्षण का विरोध किया। किसी की सहमति नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी मना किया। हम चौकन्ना रहना होगा। हमें याद रखना है कि झारखंड के गुनहगारों को, जिन्हें चारा घोटाला में सजा मिली। पूरा का पूरा आरक्षण को मुस्लिमों को देना चाहिए। इनकी चली तो एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण नहीं बचेगा। पूरा आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को देंगे। क्या आपको ये स्वीकार्य होगा।

20 मई को आपका हर वोट झारखंड के लिए सुरक्षा का ढाल बनेगा

पीएम ने आगे कहा कि कांगेस ने घुसपैटियों को समर्थन दिया। झारखंड में वही आग लगा रहे हैं। झामिुमो सरकार में घुसपैठ चरम पर है। आदिवासी बेटियां शिकार हो रही है। क्या वे अपनी जमीन लाये हैं। वे आदवासी जमीन कब्जा रहे हैं। झारखंड और भारत की पहचान बदलना चाहते हैं। 20 मई को आपका हर वोट झारखंड के लिए सुरक्षा का ढाल बनेगा। आपको वोट, देश विरोधी ताकतों को रोकने के लिए मोदी को ताकत देगा। चतरा से कालीचरण सिंह और हजारीबाग से मनीष जायसवाल को कमल के निशान पर बटन दबाकर विजयी बनाइये। आपका वोट सीधा मोदी को जायेगा। आने वाले दिनों में ज्यादा से ज्यादा परिवारों को बताइये। मोदीजी ने सबको प्रणाम कहिएयगा।

Tags - narendre ModiPM ModiPm modi rally in Jharkhandchatra