द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों से बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने केंद्र सरकार को बड़े भूमिका में बताया। आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अपनी क्षमता के अनुरूप काम में लगा है। लेकिन राज्य की आवश्यकताएं और चुनौतियां कई है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार बड़े भाई की भूमिका में है तो उसे निश्चित रूप से केवल पर ही झारखंड नहीं, झारखंड जैसे अन्य राज्यों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मुख्यमंत्री आज केंद्र सरकार के प्रति तकरार के मूड में नहीं दिखे। ना ही उनकी भाषा ही आज तल्ख थी। वह केंद्र सरकार से आग्रही भाषा में झारखंड को मदद की मांग कर रहे थे।
