logo

बच्चियों से छेड़खानी मामले में IG की बड़ी कार्रवाई, SI सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड 

 बच्चियों से छेड़खानी मामले में IG की बड़ी कार्रवाई, SI सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड 

रांची 

स्कूली बच्चियों से छेड़खानी मामले में आईजी ने बड़ी कार्रवाई की है। चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया है। कोतवाली थाना के एक एसआई एवं मुंशी और महिला थाना के एक एसआइ और मुंशी शामिल है। बता दें कि राजधानी रांची में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी फिरोज अली को गिरफ्तार किया है। उसे आज कोर्ट में भी पेश किया गया। 

 

निलंबित होने वाले पुलिस कर्मी 

कोतवाली थाना:-
1.सअनि सनातन हेम्ब्रम 
2.अविनाश कुमार (मुंशी)
महिला थाना:-
1.उर्मिला कोरबा (थाना स्टाफ)
2.सअनि उषा कुमारी

गौरतलब है कि रांची पुलिस ने 16 दिसंबर को स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के आरोपी फिरोज अली को करीब आधा किलोमीटर तक सड़क पर घुमाया गया। इसी तरह पैदल परेड कराते हुए पुलिस मनचले को कोर्ट तक ले गई। पुलिस के इस एक्शन से मनचलों को संदेश दिया गया कि अब ऐसा हरकतें करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इन लोगों को शहरवासियों के सामने जलील किया जाएगा, ताकि दूसरा कोई भी व्यक्ति ऐसी हरकत करने की हिम्मत नहीं करे।


 

Tags - IG action Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News Jharkhand live