logo

इमका का कनेक्शन रांची मीट आयोजित, मनोज और आनंद को पिलर अवार्ड

imka.jpg

रांची
आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के झारखंड चैप्टर का सालाना मिलन समारोह कनेक्शन्स रांची में शनिवार की रात संपन्न हुआ. कनेक्शन्स मीट का आयोजन 28 फरवरी को दिल्ली से शुरू हुआ था और देश के अलग-अलग राज्यों में तब से हर वीकेंड पर इसका चैप्टर स्तर पर आयोजन हो रहा है. समारोह में झारखंड के अलग-अलग जिलों से भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व छात्र-छात्रा शामिल हुए. झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष और पलामू के डीआईजी किशोर कौशल ने रांची मीट की अध्यक्षता, जिसे महासचिव राजेश कुमार के अलावा वरिष्ठ पत्रकार मनोज मलयानिल, पीएनबी के जीएम राजेश कुमार, इमका के उपाध्यक्ष व भारतीय सूचना सेवा के अफसर प्रभात उपाध्याय, स्मारिका के संपादक प्रो. संतोष उरांव, पूर्व महासचिव मनीष सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य वर्षा रानी तिर्की समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया.
कार्यक्रम में झारखंड चैप्टर की नींव रखने वाले सेल के पदाधिकारी मनोज कुमार और पत्रकार आनंद दत्त को पिलर ऑफ इमका अवार्ड से सम्मानित किया गया. चैप्टर के अध्यक्ष किशोर कौशल ने कहा कि झारखंड चैप्टर पहले भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहा है और आने वाले दिनों इस तरह की गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी. उन्होंने कहा कि इमका के सदस्य और सदस्यों के परिजनों के मिलन के कार्यक्रम चैप्टर की कार्ययोजना में शामिल हैं. महासचिव राजेश कुमार ने कहा कि इमका के सदस्य साथियों की मदद करते रहते हैं, यही हमारी ताकत है. इमका उपाध्यक्ष प्रभात उपाध्याय ने संगठन की मजबूती के लिए बैठक और आयोजनों की जरूरत पर जोर दिया. इस अवसर पर प्रो. देवव्रत सिंह, प्रो. आलोक गुप्ता, मनीष गुप्ता, रंजीत कुमार, विशाल जैन, रीतेश वर्मा, विवेकानंद, देवेंद्र कुमार, समीर उरांव, पंकज चंद्र गोस्वामी, मनीष कुमार, माधव शर्मा, करन सेठ, सोनू कुमार समेत बड़ी संख्या में परिजन भी शामिल हुए.

Tags - IIMC Alumni Association Jharkhand IIMC Jharkhand chapter event Connections Ranchi meet IIMC alumni meet Ranchi Indian Institute of Mass Communication alumni