logo

Deoghar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवघर दौरा होगा ऐतिहासिक: दीपक प्रकाश

a196.jpg

डेस्क: 

आगामी 12 जुलाई को प्रधानमंत्री के देवघर दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 12 जुलाई को झारखंडवासियों को स्वयं बाबा बैद्यनाथ की नगरी में सौगात देने हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी आ रहे हैं। झारखंड की जनता पूरे जोर शोर से उनके स्वागत के लिए तैयार है।

 

पीएम मोदी का झारखंड से विशेष लगाव

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी जनता के दिलों में वास करते हैं और उनके देवघर आगमन को लेकर लोगों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का झारखंड से विशेष लगाव रहा है। मोदी जी अपने 8 वर्ष के कार्यकाल में झारखंड की धरती से कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की है। झारखंड को भी कई महत्वपूर्ण सौगात दिया है। देवघर की धरती से भी कई नई सौगात मिलने वाला है। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होने वाला है। पीएम मोदी को सुनने के लिए एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देवघर में एयरपोर्ट और एम्स का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। एयरपोर्ट के उद्घाटन से बाबा बैधनाथ धाम व देवघर समेत संथाल प्रमंडल के लिए एयर यात्रा आसान होगा। एम्स शुरू होने से न सिर्फ देवघर बल्कि पूरे झारखण्ड को लाभ मिलेगा। 

बैठक में मौजूद रहे कई दिग्गत नेता
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के निमित्त गोड्डा विधानसभा और महागामा विधानसभा की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने को का भी आह्वान किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देवघर की धरती पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है। उनके आगमन को ऐतिहासिक बनाना है। इस दौरान स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे, विधायक नारायण दास , गोड्डा विधानसभा के विधायक अमित मंडल सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


पीएम के आगमन से उर्जा का संचार
नेता विधायक दल व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मराण्डी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर  विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बाबूलाल मरांडी ने बोरियो, बारहेट, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 12 जुलाई को देवघऱ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सुनने का अवसर मिलेगा।

प्रधानमंत्री झारखण्ड को स्वास्थ्य व एयर यात्रा के क्षेत्र में बड़ा सौगात देने पहुंच रहे हैं। उनके आगमन से झारखण्ड के समस्त कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।