logo

पैतृक गांव नेमरा में सीएम हेमंत ने लोगों की समस्या सुनी, निष्पादन के लिए पदाधिकारियों को दिया निर्देश

068.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रामगढ़ स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को आम जनता की समस्याओं को सुना अधिकारियों को समस्याओं के निष्पादन के लिए निर्देश दिया। नेमरा में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभी हमारे गांव में बाहा पर्व का कार्यक्रम आयोजित है। इस पर्व को लेकर पूरा परिवार शरीक हुए हैं। सीएम ने कहा कि जंगलों में पेड़ों, पौधे में फूल आ रहे हैं, सभी उत्साहित हैं। मालूम हो कि बाहा पर्व में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देर रात अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने समाज के लोगों के साथ बाहा पर्व में भाग लियाबताते चलें कि सीएम के वहां पहुंचने से गांव में खुशी का महौल है। हेमंत सोरेन हर साल होली के दूसरे दिन अपने पैतृक गांव पहुंचते हैं। यहां सीएम लोगों से मिलते हैं और जोहार स्थान में आयोजित बाहा पूजा में शामिल होते हैं।

पारंपरिक वेश-भूषा में ढोल-नगाड़े के साथ सरना स्थल पहुंचे
ने
मरा गांव पहुंचे और बाहा पूजा की. इस दौरान उन्होंने अपने पारंपरिक वेश-भूषा में ढ़ोल-नगाड़े के साथ सरना स्थल पहुंचे. मुख्यमंत्री ने विधिवत बाहा पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने अपने आवास में कुल देवता की भी विधिवत पूजा-अर्चना की. बताया जाता है कि सीएम हेमंत सोरेन को संथाल समाज का मांझी हड़ाम चुना गया है. इस वजह से वह बाहा पूजा करने के लिए गांव पहुंचे थे.

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पौधा देकर किया स्वागत
मुख्यमंत्री के पहुंचने के लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कमा संभाली रखी है। मुख्यमंत्री के आगमन पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पौधा देखकर उनका स्वागत किया।

फोटो में देखें सीएम का कार्यक्रम

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT