logo

आरोप : जमीन की रसीद कटवाने के लिए बनाना होगा शारीरिक संबंध!  महिला से किसने की ऐसी डिमांड

rape.jpg

बोकारोः
गोमिया अंचल के राजस्व कर्मचारी जानकी प्रसाद पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया है कि जमीन की रसीद काटने के लिए उन्होंने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अंचलाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो ने राजस्व कर्मचारी को शोकॉज जारी किया है।राजस्व कर्मचारी को 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है। एत जांच दल का भी गठन किया गया है। जानकी प्रसाद का कहाना है कि महिला उन्हें झूठा फंसा रही है। 

3 हजार रुपये मांगे थे
महिला का आरोप है कि वो पिछले 2 माह से जमीन की रसीद कटवाने के लिए चक्कर लगा रही है। अंचल कार्यालय में आवेदन भी जमा कराया था। राजस्व कर्मचारी ने रसीद काटने के एवज में 3 हजार रुपये मांगे थे। उन्होंने राजस्व कर्मचारी से कहा था कि वो गरीब है, इतने पैसे नहीं दे पाएगी। तब राजस्व कर्मचारी ने कहा था कि रुपये देने पर ही आनलाइन रसीद काटी जाएगी। पीडि़ता के मुताबिक किसी तरह उन्होंने 3 हजार रुपये का जुगाड़ किया और राजस्व कर्मचारी को दिया। 

सबके सामने बताती अपना दर्द 
पीड़िता ने बताया कि रुपये लेने के बाद राजस्व कर्मचारी ने कहा था कि अभी वेबसाइट बंद है। वेबसाइट खुलते ही रसीद काट दी जाएगी। महिला ने  31 जनवरी को फिर राजस्व कर्मी से रसीद काटने को कहा तो उनका जवाब था कि आपके पास पुरानी रसीद नहीं है। इसलिए काम में मुश्किल है। इसके बाद काम कराने के लिए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। इसके बाद महिला ने अंचल कार्यालय में हंगामा किया। महिला सबके सामने यह बार-बार कह रही थी कि उस पर राजस्व कर्मचारी ने शारिरीक संबंध बनाने का दबाव बनाया है। महिला सार्वजनिक तौर पर बिफर पड़ी थी।