logo

NEET-UG 2026 : गढ़वा के परीक्षा केंद्रों का DC-SP ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

garwah_neet_exam_prep.jpg

गढ़वा
NEET-UG परीक्षा 2026 के सफल आयोजन की तैयारी को लेकर गढ़वा में उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने शहर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया. यह परीक्षा 3 मई 2026 को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित की जाएगी. निरीक्षण के दौरान एसएसजेएस नामधारी कॉलेज, आर के प्लस टू गोविंद हाई स्कूल और केंद्रीय विद्यालय गढ़वा का दौरा किया गया. अधिकारियों ने केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और परीक्षार्थियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. केंद्रीय विद्यालय गढ़वा में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जबकि अन्य दो केंद्रों पर पेयजल, साफ-सफाई और लाइटिंग में कुछ कमियां सामने आईं. इन कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए. साथ ही परीक्षा से पहले पुनः निरीक्षण करने की बात भी कही गई. मौके पर डीसी, एसपी के अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें.  

 

Tags - NEET Exam in garwah garwah NEET Exam NEET Exam news NEET UG news latest NEET Exam news garwah garwah news Updates Latest garwah news Garwah NEET Exam