logo

गिरिडीह में शर्मसार हुआ 'पवित्र रिश्ता' : रीलबाज बहू को ससुर से था इश्क, सास बनी रोड़ा तो रास्ते से हटाया

a744.jpg

भरकट्टा/गिरिडीह:

मांग में सिंदूर, माथे पर लाल चटख बिंदी, होठों पर लाली और शोख अदाएं। यकीन करना मुश्किल होगा, लेकिन ये रीलबाज बहू, अपनी सगी सास के कत्ल की मुख्य आरोपी है। कत्ल का कारण जानेंगे तो आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। आरंभिक जानकारी के मुताबिक सास के कत्ल में बहू का क्राइम इन पार्टनर सगा ससुर है। वजह काफी घिनौना और शर्मनाक है। बताया जाता है कि रीलबाज बहू का अपने ही ससुर के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध था। सास ने बहू को ससुर के साथ कई दफा आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। वह बहू और अपने पति के बीच इस अवैध रिश्ते का विरोध करती थीं। सास की रोक-टोक बहू और ससुर के कलंकित हो चुके रिश्ते के लिए बाधा बन रही थी, तो उसे रास्ते से हटा दिया। 

गिरिडीह के सिरमाडीह गांव की घटना 
मामला गिरिडीह जिला के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिरमाडीह गांव का है। यहां एक अधेड़ महिला की हत्या से पूरा इलाका सन्न रह गया है। इस हत्याकांड की सबसे शॉकिंग बात यह है कि हत्यारोपी महिला की बहू और मृतका का पति है। यानी बहू और ससुर की जोड़ी ने अपने अवैध संबंधों को जारी रखने के लिए कथित तौर पर सास को रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने मृतका के पति और बहू को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरंभिक जांच में बहू और ससुर की जोड़ी को ही हत्याकांड में संलिप्त पाया है। 

बहू और ससुर के बीच कथित अवैध संबंध
पुलिस का कहना है कि बहू और ससुर के बीच कथित तौर पर अवैध संबंध था और सास इसका विरोध करती थी। परिवार में इस बात को लेकर लंबे समय से तनाव था। कहा जा रहा है कि बहू ने ससुर के साथ अपने अवैध रिश्ते को जारी रखने के लिए  सास को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और सुनियोजित तरीके से इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपों के संबंध में कई साक्ष्य मिले हैं। आरोपियों से गहन पूछताछ के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। हत्याकांड की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला को बहू और ससुर की जोड़ी ने ही मारा है, या किसी अन्य व्यक्ति की भी इसमें कोई भूमिका है।

भोजपुरी गीतों पर हत्यारोपी बहू का रील
सास की हत्या की आरोपी बहू का कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। हत्यारोपी बहू इसमें 16 श्रृंगार करके भोजपुरी गीतों पर रील बनाती नजर आ रही है। तमाम रील, हत्याकांड के पहले के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इन वायरल वीडियोज को जांच का आधार नहीं माना है। केवल उपलब्ध साक्ष्यों  के आधार पर ही कार्रवाई की जा रही है। 

इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों के बीच मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Tags - Jharkhand NewsJharkhand Latest NewsMother in Law KilledCrime NewsMurder News