logo

द फॉलोअप की खबर का असर : पाकुड़ में प्रशासन ने हटवाए नो-एंट्री में खड़े भारी वाहन

dstjsrjjtys.jpg

नंदलाल तुरी
द फॉलोअप ने पाकुड़ शहर में नो-एंट्री क्षेत्र में पुराने डीसी मोड़ से शहरकोल तक भारी वाहनों के सड़क किनारे खड़े रहने की समस्या को 26 नवंबर को प्रमुखता से प्रसारित किया था। भारी वाहनों के कारण बस्ती की ओर जाने वाली संकरी गलियां जाम हो जाती थीं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्कूली बच्चों को भी सड़क पार करने में अत्यधिक सतर्कता बरतनी पड़ती थी।
द फॉलोअप द्वारा मुद्दे को उठाए जाने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नो-एंट्री क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों को हटाकर निर्धारित पार्किंग जोन में खड़ा कराया। फिलहाल पुराने डीसी मोड़ से शहरकोल तक सड़क किनारे कोई भारी वाहन खड़ा नहीं है। इस कदम से शहरकोल के निवासियों में खुशी है और लोगों ने द फॉलो अप चैनल को इस महत्वपूर्ण खबर को उठाने के लिए धन्यवाद एवं बधाई दी है।

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand news updates jharkhand updates latest jharkhand news Jharkhand News in hindi latest jharkhand News Pakur News Updates latest pakur News pakur News Updates pakur News updates latest Pakur News Pakur News pakur Ne