logo

होली मनाने ससुराल गये युवक की फंदे से लटकी मिली लाश, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

ेपोन39.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रामगढ़ में ससुराल में होली मनाने गए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना गोला प्रखंड की है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। युवक की शादी पिछले साल जुलाई में हुई थी। मृतक की पहचान रूपेश कुमार (22) के रूप में हुई है। रूपेश के पिता महावीर दांगी ने बताया कि रूपेश अपनी पत्नी के साथ 2 दिन पहले अपने ससुराल होली मनाने के लिए आया हुआ था। शनिवार को ससुराल वालों ने रूपेश की बहन को उसकी मौत की जानकारी दी। रूपेश का शव फंदे से लटका मिला है।


मृतक के पिता का आरोप है कि रूपेश की पत्नी रिया कुमारी और उसकी मां जयंती देवी ने मिलकर बेटे की हत्या की है। ससुराल वालों ने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। जयंती देवी रूपेश को अपने घर से अलग होकर रहने के लिए लगातार दबाव बना रही थी। इधर, गोला थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक रूपेश की पत्नी और उसकी मां को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है।